कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के दौरे पर हैं. इस दौरान अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. अमृतसर पहुंचने के बाद वह अजनाला के घोनेवाल गांव गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया. घोनेवाल गांव अजनाला के उन कई इलाकों में से एक है जो बाढ़ के (Rahul Gandhi arrived to meet flood victims) पानी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके बाद राहुल गुरुदासपुर के एक बाढ़ प्रभावित गांव में ट्रैक्टर से पहुंचे.

यही नहीं, राहुल गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेक कर और प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की है. लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और अन्य पार्टी नेता भी थे.

इसे भी पढ़ें – हर घर डॉक्टर पहुंचाने का अभियान, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम करने में जुटी मान सरकार

इस बीच कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, राहत कार्यों का जायजा लिया. पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों का जीवन तबाह कर दिया है. प्रदेश में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है, लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पंजाब के साथ है.

Rahul Gandhi arrived to meet flood victims – दरअसल, इस बार पंजाब में भीषण बाढ़ आई. यह बाढ़ सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण मौसमी नालों के उफान का परिणाम थी. इसके अलावा, पंजाब में भारी बारिश ने भी बाढ़ की स्थिति को और गंभीर बना दिया है. हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 56 हो गई है, जबकि 1.98 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं.

Share.
Exit mobile version