2 महीने पहले हुए जेन-Z प्रदर्शन के बाद नेपाल में फिर युवाओं का गुस्सा फूटा है. बारा जिले के सिमरा इलाके में हालात एक बार फिर बिगड़ गए. बुधवार को Gen-Z युवाओं और CPN-UML पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इसी तनाव के बाद गुरुवार को Gen-Z युवा फिर से सड़क पर उतर आए. हालात तो नियंत्रित करने (protests flare up again) के लिए जिला प्रशासन ने दोपहर 12:45 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया है.

गुरुवार को सुबह 11 बजे कई युवा सिमरा चौक पर इकट्ठा हुए. भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इसके बाद स्थिति और न बिगड़े इसलिए कर्फ्यू लगा दिया गया. Gen-Z युवाओं का कहना था कि पुलिस ने बुधवार को हुई झड़प में जिन UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी शिकायत दर्ज हुई थी, उन सभी को गिरफ्तार नहीं किया.

इसे भी पढ़ें – अफगानिस्तान के साथ बदल रहे भारत के रिश्ते? कामर्स मिनिस्टर नूरुद्दीन अज़ीज़ी का भारत दौरा

protests flare up again – इसी आरोप के बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. इनमें जीतपुरसिमरा उपमहानगर के वार्ड 2 के अध्यक्ष धन बहादुर श्रेष्ठ और वार्ड 6 के अध्यक्ष कैमुद्दीन अंसारी शामिल हैं. बुधवार की झड़प में Gen-Z के 6 समर्थक घायल हुए थे. इसी घटना के बाद Gen-Z समूह ने UML के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी थी.

Gen-Z के जिला संयोजक सम्राट उपाध्याय ने कहा कि कुछ आरोपियों को न पकड़े जाने के कारण वे फिर से विरोध करने उतरे. बुधवार को तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. इससे सिमरा एयरपोर्ट को अपनी उड़ानें रोकनी पड़ीं. बारा जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर रख रहा है,

Share.
Exit mobile version