नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शन (Protest Against Delhi Govt) कर रहे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कई बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर बैरिकेडिंग को हटाकर अंदर जाने की कोशिश की। हालांकि, आम आदमी पार्टी के दफ्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए।

इसे भी पढ़ें – AAP सांसद ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-बयान लेने के लिए लोगों को पीटा जाता है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दो लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। पहली बैरिकेडिंग को तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार कर लिया, लेकिन दूसरी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की देखने को मिली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। प्रदर्शन में शामिल नेताओं को पुलिस बस में भरकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

इसे भी पढ़ें – गर्मी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू,पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 30 विभागों के साथ की संयुक्त बैठक

Protest Against Delhi Govt – भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का उद्योग चला रही है। अभी हाल ही में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। उस बस स्टैंड में भी करोड़ों का घोटाला हुआ है। वह भी जल्द उजागर होगा।भाजपा ‘आप’ के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी, अभी तो सिर्फ उनके दो ही मंत्री जेल में गए हैं। आनेवाले दिनों में और गोपाल राय और कैलाश गहलोत भी जेल जाएंगे। इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प ले लिया है। इस बार दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार उखड़ जाएगी।

Share.
Exit mobile version