- संयुक्त किसान मोर्चा की दो टूक- सियासी नेता मंच नही करेंगे सांझा
- जयंत चौधरी को भी मंच पर आने से रोका
तिकुनिया। लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को जो हिंसक घटना हुई थी। उस दौरान मृत किसानों की अंतिम अरदास आज शुरू हो चुकी है। इस में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी भी लखीमपुर खीरी पहुँची।
जिसके बाद मंच से प्रियंका ने किसानों को संबोधित करने की इच्छा जताई। हालांकि किसान नेताओं ने उनकी इस बात को मानने से साफ इन्कार कर दिया।
बता दें कि किसान नेताओं ने पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता के अलावा किसी भी सियासी नेता को मंच पर नही बैठाया जाएगा।
हालांकि किसान मोर्चे ने प्रियंका गांधी का और उनकी पार्टी का आभार जताया। इसके बाद प्रियंका गांधी मंच की जगह आम लोगों के बीच बैठीं और नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। प्रियंका गांधी ने मृत किसानों को श्रद्धांजलि भी दी।
लखीमपुर खीरी में आज सुबह कड़ी सुरक्षा में किसानों की अंतिम अरदास शुरू हो गई। हजारों की संख्या में किसान भी एकत्र हुए।
इसी के साथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी तिकुनिया पहुंचेे। जयंत किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें भी मंच पर आने से रोक दिया गया।