Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रयागराज गवाह और गनर हत्याकांड मामले में सरकार गंभीर, दोषी को सजा मिलेगी : सुरेश खन्‍ना

    प्रयागराज गवाह और गनर हत्याकांड मामले में सरकार गंभीर, दोषी को सजा मिलेगी : सुरेश खन्‍ना

    February 28, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने (Prayagraj Murder Case) प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके गनर की हत्या के मामले में कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद नियम-56 (कार्यस्थगन) के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य उमाशंकर सिंह ने राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके गनर की हत्या का मामला उठाया। बसपा सदस्य ने मामले की उच्‍च स्‍तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुख्य गवाह तथा गनर (सिपाही) की पत्नियों को पांच-पांच करोड़ रुपये एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की बिगड़ी तबीयत, नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह रहे उमेश पाल और उसके गनर की पिछली 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस हमले में एक आरक्षी घायल हो गया। माफिया राजनेता अतीक अहमद राजू पाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है और वह इस वक्त गुजरात की एक जेल में बंद है। उमेश पाल उसके गनर के हत्याकांड मामले में पाल की पत्नी जया की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता उसके दो बेटों तथा साथियों गुड्डू और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – 6500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, अमेरिका जैसी बनेंगी यूपी की सड़कें : गडकरी

    Prayagraj Murder Case – बसपा सदस्य द्वारा उठाये गये मामले पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। खन्‍ना ने मामले की शुरुआत से लेकर अब तक पुलिस और अदालत में चली कार्रवाई का ब्यौरा दिया और कहा कि जल्‍द से जल्‍द अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज के पुलिस आयुक्त 10 टीमों का गठन किया है। इसमें एसटीएफ को भी लगाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित करने की योजना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.