बलिया : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बलिया जिले के चितबड़ा गांव में 6500 करोड़ रुपये की लागत की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान गडकरी ने घोषणा की कि यूपी की सड़कें अमेरिका (Roads Like America) जैसी बनाई जाएंगी। गडकरी ने पूर्वांचल के किसानों को अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नदियों के दोआब में बसी इस धरती में ऊर्जा की असीम संभावनाएं हैं। साल 2024 समाप्त होते-होते यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी।
इसे भी पढ़ें – दोषी साबित होने पर शाइस्ता परवीन को निष्कासित करेंगे : मायावती
Roads Like America – गडकरी ने मोदी सरकार के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि यूपी में एनएचआई की तरफ से दो लाख 80 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत हुई है। साल 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से पांच हजार किलोमीटर के कार्य पूर्ण हुए हैं। वर्ष 2023 से 2024 तक एक लाख करोड़ की लागत से तीन हजार किलोमीटर के कार्य पूरे किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें – नदियों को स्वच्छ और निर्मल करने की मुहिम लाएगी रंग, केंद्र ने यूपी में पांच सौ करोड़ की पांच परियोजनाओं को दी मंज़ूरी
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आग्रह पर 840 करोड़ की लागत से सैदपुर-मरदह मार्ग बनेगा। 22 हजार करोड़ से बनारस से कोलकाता तक सिक्स लेन मार्ग बन रहा है। पूर्वांचल में इकोनॉमिक काॅरिडोर से मिनरल्स और खनिज के कारोबार में प्रगति होगी। यहां के अन्नदाता किसानों में ऊर्जादाता बनने की भरपूर क्षमता है। हम ऐसा करके दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद
वीरेन्द्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, उपेन्द्र तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि थे।