Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें पूरा मामला
    • कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका
    • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी
    • अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुनाफ़ा
    • युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकती है घायलों की संख्या
    • Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति
    • WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब
    • 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » गुरु नानक जयंती विशेष: जब बाबर ने गुरु नानक देव जी से चलवाई थी चक्की, फिर कैसे मुगल सम्राट को मांगनी पड़ी माफी?

    गुरु नानक जयंती विशेष: जब बाबर ने गुरु नानक देव जी से चलवाई थी चक्की, फिर कैसे मुगल सम्राट को मांगनी पड़ी माफी?

    November 5, 2025 धार्मिक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Prakash Parv 2025: बाबा नानक केवल एक साधु, संत या महात्मा नहीं थे, वे एक योद्धा और महाबली भी थे. जब बात जुल्म और अत्याचार की आती है, तो बाबा उसके ख़िलाफ़ डटकर खड़े होते हैं और किसी भी शासक को उसकी गलती बताने से नहीं डरते, चाहे वह मुगल शासक बाबर ही क्यों न हो. आइए गुरु पर्व के इस खास मौके पर जानते हैं बाबा नानक की वो कहानियां जिसमें उन्होंने लोगों और समाज को नई दिशा दिखाई.

    सत्य और मेहनत की कमाई का संदेश देने के लिए, बाबा नानक ने एक साहूकार, मलिक भागो, का घमंड तोड़ा था. जब बाबा नानक अपनी तीर्थयात्रा पर निकले, तो वे एक गरीब बढ़ई, भाई लालो, के घर पहुंचे. लालो का गाँव सैदपुर के पास था. लालो आर्थिक रूप से गरीब थे, लेकिन आस्था और विश्वास में बहुत समृद्ध थे. मलिक भागो, जो उसी गाँव का एक धनी साहूकार था, ने एक भव्य भोज का आयोजन किया और नानक जी को भी आमंत्रित किया. लेकिन सतगुरु जी ने जाने से मना कर दिया.  

    मलिक भागो का घमंड तोड़ने के लिए, बाबा नानक जी ने एक हाथ में मलिक भागो की रोटी और दूसरे हाथ में भाई लालो की रोटी ली. चमत्कार देखिए, लालो की रोटी से दूध निकला और मलिक भागो की रोटी से खून! बाबा नानक ने साफ किया, “मलिक भागो, लालो अपनी मेहनत से रोटी कमाता है. उसका खाना भी पवित्र है. तुम लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हो.” यह दृश्य देखकर सब दंग रह गए. मलिक भागो का घमंड टूटा, और उसने बाबा नानक से माफ़ी मांगी, तथा हमेशा अपना हक़ और हलाल कमाने का प्रण लिया.

    मेहनतकशों के पक्षधर बाबा नानक ने 1519 में मुग़ल शासक बाबर के आक्रमण के समय अत्याचार का खुलकर विरोध किया.1519 में बाबर ने काबुल से पंजाब पर हमला किया. उस समय बाबा नानक सैदपुर में थे, जहाँ बाबर की सेना ने लूटपाट मचाई, गरीबों को लूटा और निर्दोषों की हत्या की.निर्दोषों के नरसंहार का दृश्य देखकर, बाबा नानक ने बाबर को ललकारते हुए कहा कि “बाबर एक अत्याचारी है. तुम अपनी जीत के लिए निर्दोषों का नरसंहार कर रहे हो.”  

    Prakash Parv 2025 – जब बाबा नानक ने बाबर को चुनौती दी, तो उसके सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कैद कर दिया. कारावास और चक्की: कैदखाने में बाबा नानक को चक्की चलाने का काम सौंपा गया. कहते हैं, जिस चक्की को ईश्वर का हाथ लग जाए, वह धन्य हो जाती है. कुदरत ने ऐसा चमत्कार किया कि चक्की अपने आप चलने लगी. जब बाबर के सैनिकों ने यह अद्भुत घटना देखी, तो उन्होंने बाबर को इसकी सूचना दी. बाबर को अपनी गलती का एहसास हुआ. और खुद आकर बाबा नानक रिहा कर दिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    Vastu Shastra: घर में आईना लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा धन और सुख-समृद्धि का लाभ

    Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम

    Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण

    Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्व

    Vat Purnima 2026: वट पूर्णिमा कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अखंड सौभाग्य का महत्व

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.