लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामि‍ल एक और अभियुक्त अनुज प्रताप स‍िंह का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। इसके बाद से यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और मृतक के पिता-बहन ने भी सवाल उठाए हैं। वहीं, (Politics On Encounter) अखिलेश यादव को प्रदेश सरकार के सहयोगी दलों ने घेरा है।

इसे भी पढ़ें – पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के पीड़ितों से मिले मंत्री जयवीर सिंह, दिए 4-4 लाख रुपए के चेक

एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे कमजोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं। किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है। हिंसा और रक्त से यूपी की छवि को धूमिल करना प्रदेश के भविष्य के विरुद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है। वहीं, एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने सरकार और सपा मुखिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

मोहनगंज के निवासी धर्मराज सिंह ने कहा कि उनका बेटा अनुज चार जून को घर से गया था। उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। जिन लोगों पर 35 से 40 मुकदमे हैं। उनका कुछ नहीं हो रहा है। उनके बेटे पर एक मुकदमा था और सुल्तानपुर डकैती में नाम आया। पुलिस ने उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई। ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी इच्छा पूरी हो गई। सरकार की मर्जी है, जो चाहे कराए।

इसे भी पढ़ें – भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा दर्ज, अराजकता फैलाने आरोप

Politics On Encounter – दूसरी तरफ सुभासपा के मुखिया और यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। जातिवाद का मुद्दा अखिलेश यादव ने बनाया है। उन्होंने कहा 67 मुस्लिम, 20 ब्राह्मण,18 ठाकुर, 17 जाट-गुर्जर, 24 अति पिछड़ा और 26 अन्य एनकाउंटर में मारे गए। यह सब अपराधी थे। एक और ठाकुर मारा गया। अखिलेश यादव ही बता पाएंगे कि यह सही या गलत है।

Share.
Exit mobile version