मौजूदा परिस्थितियों में बीजेपी भले ही दो सीटें जीतती दिख रही हो
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा (mp bjp president v d sharma) ने राज्य की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा है कि बीजेपी ने पहले से ही इन चुनावों (rajya sabha election in mp) में दो सीटें जीतने का इंतजाम कर रखा था। शर्मा के बयान का असली निहितार्थ यह है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होती, फिर भी दो सीटें बीजेपी पार्टी के खाते में ही होतीं। शर्मा का बयान चौंकाने वाला है क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में बीजेपी भले ही दो सीटें जीतती दिख रही हो, लेकिन करीब ढ़ाई महीने तक जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, उस समय एक सीट ही उसके खाते में जाती दिख रही थी।

पार्टी राज्य की दो सीटें जीतेगी और बीएसपी, एसपी के साथ निर्दलीय विधायक
शर्मा ने दावे के साथ कहा कि उनकी पार्टी राज्य की दो सीटें जीतेगी और बीएसपी, एसपी के साथ निर्दलीय विधायक भी बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनावों में हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना से भी इंकार किया। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के विधायक और कार्यकर्ताओं की ताकत से दोनों सीटें जीतेंगे।
प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार (Shivraj cabinet’s expannsion) में हो रही देरी के चलते विधायकों में नाराजगी को लेकर शर्मा ने कहा कि कोई असंतुष्ट नहीं है। जब भी जरूरत होगी, शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (mp assembly bypolls) की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशांत किशोर उर्फ पीके (Prashant Kishor) के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी के हर कार्यकर्ता को पीके बताते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हर दांव इन चुनावों में असफल साबित होगा।
यह भी पढ़े:- www.newsnationtv.com
पार्टी कांग्रेस के 22 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया
राज्यसभा चुनावों को लेकर शर्मा के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब तीसरी सीट पर फाइट दिखाई दी रही थी। तीसरी सीट पर बाजी कौन मारेगा, इसे लेकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई थी। कांग्रेस के 22 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में हालात बदल गए हैं। अब विधानसभा में विधायकों की संख्या 206 है। ऐसे में एक सीट को जीतने के लिए 52 विधायकों की जरूरत होगी। बीजेपी के पास अकेले 107 विधायक हैं और उसकी दोनों सीटों पर जीत तय दिख रही है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए दूसरी सीट पर उसकी जीत की संभावना ज्यादा थी। हालांकि, शर्मा ने यह कहकर माहौल गरमा दिया है कि उसने पहले से ही दोनों सीटें जीतने की व्यवस्था कर रखी थी।

Image Source:- www.outlookindia.com

