लोकसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी (PM Modi) का कांग्रेस और इंडिया गठबंधन(Indi alliance) पर हमला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुंबई में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सदस्य ढेर
इंडी गठबंधन में जितने दल उतने पीएम
पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि मोदी के पास 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। लेकिन इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है ? जितने लोग, उतनी बातें हैं। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल उतने प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने हमीरपुर में रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने वोट बैंक में ट्रांसफर कर संविधान को बदलना चाहती है। ऐसा करके वे वोट जिहाद में लगे हुए हैं।

