गर्मी बढ़ते ही स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है. लगातार गर्म होने से फोन स्लो हो सकता है और लंबे समय में नुकसान भी (Phone Heating Issue) हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपका फोन गर्मियों में भी स्मूद काम करेगा और जल्दी खराब नहीं होगा.

स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें

स्मार्टफोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है और यही फोन को गर्म करने का बड़ा कारण भी बनती है. जब आप हाई ब्राइटनेस पर फोन इस्तेमाल करते हैं, तो डिवाइस को ज्यादा पावर लगती है, जिससे हीट बढ़ती है. इसलिए गर्मियों में स्क्रीन ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार कम रखना चाहिए. इससे न सिर्फ फोन ठंडा रहता है बल्कि बैटरी बैकअप भी बेहतर मिलता है.

एयरप्लेन मोड का करें इस्तेमाल

जब नेटवर्क सिग्नल कमजोर होता है, तब स्मार्टफोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है, जिससे डिवाइस पर लोड बढ़ता है और हीटिंग की समस्या होती है. ऐसे में एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है. यह सभी नेटवर्क कनेक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर देता है और फोन को आराम देता है. खासकर मेट्रो, ट्रेन या लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में यह तरीका काफी उपयोगी होता है.

ओवर से चार्जिंग बचें

फोन को 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद लंबे समय तक चार्जर में लगाकर रखना हीटिंग की बड़ी वजह बन सकता है. इससे बैटरी पर दबाव बढ़ता है और अंदरूनी तापमान भी बढ़ जाता है. ओवरचार्जिंग से (Phone Heating Issue) बैटरी की लाइफ भी कम हो सकती है. इसलिए जैसे ही फोन पूरा चार्ज हो जाए, उसे तुरंत चार्जर से हटा लेना चाहिए.

Share.
Exit mobile version