बेंगलुरु : RCB vs PBKS मुकाबले से पहले फिल सॉल्ट पर जो नया अपडेट सामने आया है, उसने उनके IPL 2026 में आगे खेलने पर गहरा सस्पेंस लटका दिया है। फिल सॉल्ट को लेकर पहले खबर उड़ती हुई आई थी कि वो पूरी तरह ठीक होकर भारत लौट चुके हैं। लेकिन, अब जो प्रामाणिक अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक वो (Phil Salt Injury Update) अब भी यूके (UK) में ही हैं और भारत नहीं आए हैं। गौरतलब है कि फिल सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उंगली की गंभीर इंजरी हुई थी।
फिल सॉल्ट के भारत लौटने की खबर तब सुर्खियों में आई थी जब क्रिकबज के एक एक्सपर्ट ने लाइव शो में उस बारे में जानकारी दी थी। क्रिकबज के एक्सपर्ट ने कहा था कि फिल सॉल्ट भारत लौट आए हैं और बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कैंप के साथ जुड़ भी चुके हैं। लेकिन, अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक फिल सॉल्ट इंडिया नहीं लौटे हैं बल्कि अभी इंग्लैंड में ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ESPN Cricinfo से जुड़े विदेशी खेल पत्रकार मैट रॉलर, जो कि इंग्लैंड में ही रहते हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर फिल सॉल्ट के इंग्लैंड में ही होने की खबर को पूरी तरह कन्फर्म किया है।
Phil Salt Injury Update – अब आरसीबी के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल सॉल्ट अगर अब भी यूके में हैं, तो क्या वो IPL 2026 में आगे खेलते हुए दिखेंगे या नहीं? इस बारे में खेल गलियारों में दो तरीके की जानकारियां तैर रही हैं, लेकिन आरसीबी टीम मैनेजमेंट की तरफ से अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं कहा गया है। पहली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल सॉल्ट लीग स्टेज के बचे हुए मैचों से पूरी तरह बाहर रहेंगे और अगर आरसीबी क्वालीफाई करती है, तो वो सीधे प्लेऑफ मैचों में वापसी कर सकते हैं।


