Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » PHE Minister Guru Rudra Kumar : विभागों की अनुदान मांगे विधानसभा में पारित

    PHE Minister Guru Rudra Kumar : विभागों की अनुदान मांगे विधानसभा में पारित

    March 9, 2021 बड़ी खबर 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    PHE Minister Guru Rudra Kumar के विभागों की अनुदान मांगे विधानसभा में पारित
    *नवीन हैंडपंपों की स्थापना और प्रगतिरत नल जल योजना के लिए राशि का प्रावधान*
    *आदिवासी बाहुल्य और पहाड़ी क्षेत्रों में सोलर आधारित पेयजल व्यवस्था* *के लिए राशि का प्रावधान*
    *बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटीशिल्पियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने* *एवं रोजगार सृजन के लिए राशि का प्रावधान*

    PHE Minister Guru Rudra Kumar – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग विभाग के अनुदान मांगे आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हो गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अनुदान मांग पर बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जो कि ध्वनिमत से पारित हो गई। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आज विधानसभा में बजट अभिभाषण प्रस्तुत किया। बजट अनुदान में मिनीमाता अमृतधारा नल जल योजना अंतर्गत बजट में 11 करोड़ का प्रावधान,

    PHE Minister Guru Rudra Kumar हैण्ड पम्प योजना अंतर्गत बजट में 69 करोड़ 50 लाख का प्रावधान, हैण्ड पम्पों के संधारण कार्य के लिए 28 करोड़ 32 लाख का बजट प्रावधान, प्रगतिरत नल जल प्रदाय योजना हेतु 10 करोड़ रूपए का बजट, नल जल प्रदाय योजनाओं के संधारण कार्य के लिए 6 करोड़ 92 लाख रूपए, स्थल जल प्रदाय योजनाओं के संधारण कार्य के लिए एक करोड़ 31 लाख रूपए, प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ 50 लाख रूपए, समूह जल प्रदाय योजना का संचालन एवं संधारण के लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

    इसी तरह राज्य की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत बनाए जाने वाले गौठानों में पेयजल व्यवस्था के लिए 10 करोड़ रूपए, स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के लिए 6 करोड़ रूपए, आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्रगतिरत योजनाओं के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए 5 करोड़ रूपए, आदिवासी बाहुल्य एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सोलर आधारित पेयजल व्यवस्था के लिए 5 करोड़ रूपए, राजीव गांधी सर्वजल योजना के लिए एक करोड़ 34 लाख रूपए, मुख्यमंत्री चलित संयंत्र पेयजल योजना के लिए 3 करोड़ 35 लाख रूपए,

    भू-जल संवर्धन कार्य के लिए 52 लाख रूपए, नगरीय निकाय क्षेत्रों में नलकूपों के खनन कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, नगरीय निकाय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए 79.08 करोड़ रूपए, मेकाहारा अस्पताल में जल प्रदाय के लिए 67 लाख रूपए, आईआईटी भिलाई में जल प्रदाय व्यवस्था के लिए 2 करोड़  एक लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हेतु बजट अनुदान मांग पर 826 करोड़ 58 लाख 34 हजार रुपए प्रस्तुत किया गया। 

    यह भी पढ़े:- Supreme Court : मौलिक अधिकारों की रक्षा जिम्मा निचली अदालतों का भी

    *ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत 117 करोड़ 23 लाख रुपए के बजट अनुदान मांगे पारित*

    PHE Minister Guru Rudra Kumar ने ग्रामोद्योग विभाग के लिए वर्ष 2021-22 में 117 करोड़ 23 लाख 87 हजार रूपए का बजट प्रावधान प्रस्तुत किया। बजट में ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण अंचल में हितग्राही उत्थान मूलक योजनाओं के संचालन के लिए इस वर्ष 4 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस वर्ष लगभग 4 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

    बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटीशिल्पियों के माध्यम से आजीविका बढ़ाने एवं रोजगार सृजन के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं रेशम प्रभाग के द्वारा संचालित योजनाओं टसर उत्पादन, मलबरी उत्पादन, नैसर्गिक कोसा एवं संग्रहण के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कार्यक्रम के लिए 98.74 करोड़ का प्रावधान, हाथकरघा प्रभाग द्वारा प्रदेश में हाथकरघा गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन वर्ष 2021-22 बजट के लिए 22 करोड़ 56 लाख 15 हजार रूपए का प्रावधान, हस्तशिल्प विकास बोर्ड विकास के लिए वर्ष 2021-22 में प्रदेश के हस्तशिल्पियों के सर्वांगीण विकास के लिए 14 करोड़ 35 लाख रूपए का प्रावधान,

    खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के लिए बेहतर क्रियान्वयन एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा कारीगर प्रशिक्षण योजना के लिए बजट में 8 करोड़ 25 लाख रूपए का प्रावधान और  माटीकला से जुड़े शिल्पियों के कलात्मक सृजनता का संरक्षण एवं संवर्धन और उनके आर्थिक उन्नयन के लिए माटीकला बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 में टेराकोटा ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना तथा विकास अनुदान योजना हेतु 4 करोड़ रूपए का बजट में प्रावधान हेतु अनुदान मांगे प्रस्तुत की गई।

    Image Source:- www.google.com
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.