नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम ने अपने 400 अनुबंधित और करुणामूलक आधार पर लगे कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। पक्के हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आना था, लेकिन वह नहीं आए। उनके स्थान पर (Permanent Employees) शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पहुंचकर निगम कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। इसलिए कर्मचारियों को चाहिए कि वह अपने स्तर को सुधारे और स्वच्छ यूनिफार्म में रहे।

इसे भी पढ़ें – पत्रकार अभिसार शर्मा से गुरुवार को फिर पूछताछ करेगी स्पेशल सेल, पुलिस ने भेजा नोटिस

भारद्वाज ने कहा कि भारत को अमेरिका से श्रमिकों के जीवन स्तर और उनके सम्मान को लेकर सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां पर होटलों में साफ सफाई का कार्य करने वाले कर्मी भी गाड़ियों से आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान को बढ़ाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री का सपना रहा है कि वह उन लोगों को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि देश में पांच से दस प्रतिशत लोग आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन शेष 90 प्रतिशत और गरीब आदमी के आगे बढ़े बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें – ISIS आतंकी अरशद ने दिल्ली दंगों की रची साजिश, CAA-NRC के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन खड़ा करने में भी रहा हाथ

Permanent Employees – उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब लोगों को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर रही है। इतना ही नहीं स्कूलों में सुधार के लिए बेहतर शिक्षा दे रही है। कार्यक्रम में मेयर डॉ. शैली ओबेराय ने कहा कि निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने काफी वायदे किए थे। इसमें पहला वादा दिल्ली निगम के कर्मचारियों को एक तारीख को वेतन देने का था और दूसरा वादा कर्मचारियों को पक्का करने का था। दोनों वादे समय के साथ निगम पूरा कर रहा है।

Share.
Exit mobile version