पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा -पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। आने वाले 3 से 4 दिन तक अभी इसी प्रकार गर्मी से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए लूट का रेड अलर्ट और कल यानि बृहस्ततिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जोकि कुछ राहत दे सकता है।

इसे भी पढ़ें – राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह हत्या मामले में बरी

सिरसा रहा सबसे गर्म

बता दें कि मई महीने में अब तक हरियाणा का सिरसा सबसे गर्म जिला रहा है, यहां का तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी प्रकार से पंजाब के पठानकोट का तापमान 47.5 दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच चुका है। विभाग की ओर से लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वही मौसम को देखते हुए किसानों को भी सुबह और शाम के वक्त फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के कारण इस बार फसल की पैदावार भी कम हो सकती है।

Share.
Exit mobile version