पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य पंजाब को खेलों का हब बनाना है। जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग 2025 के ग्रैंड (biggest sports hub) फिनाले के मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास खेलों से जुड़ा है और अब वह समय दूर नहीं जब पंजाब खेलों में भी देश का नंबर वन राज्य होगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और हॉकी स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब को खेलों की राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार अभूतपूर्व कदम उठा रही है, जिससे पंजाब खेल प्रतियोगिताओं का वैश्विक केंद्र बने।
इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा
उन्होंने पंजाब हॉकी लीग को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की पहली जूनियर हॉकी लीग है और सबसे ज़्यादा इनामी राशि वाली प्रतियोगिता भी। इस टूर्नामेंट ने एक ही मंच पर हॉकी की तीन पीढ़ियों को जोड़ दिया और इसने साफ कर दिया कि पंजाब की नसों में खेलों का जुनून अभी भी ज़िंदा है।
biggest sports hub – खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम तैयार करेगी। उनका मानना है कि खेलें नशे के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है और यही कारण है कि पंजाब का युवा तेज़ी से मैदानों की ओर लौट रहा है।