भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लिए गए फैसले के चलते पेटीएम के शेयरों में आज भारी गिरावट आई. सोमवार को शुरुआती कारोबार में One 97 Communications के शेयर तेजी से गिरे, जब RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया. इस कदम से कंपनी की बैंकिंग शाखा के फिर से शुरू होने की (panic in Paytm shares) सभी उम्मीदें खत्म हो गईं. Paytm का शेयर 1,077 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो दिन के सबसे निचले स्तर से 8 प्रतिशत नीचे था.
यह गिरावट तब आई जब निवेशकों ने Paytm Payments Bank के खिलाफ उठाए गए आखिरी रेगुलेटरी कदम पर प्रतिक्रिया दी. Paytm Payments Bank पर जनवरी 2024 से ही कई तरह की सख्त पाबंदियां लगी हुई थीं. पहले की कार्रवाई से नए डिपॉजिट पर रोक लग गई थी और बैंक को धीरे-धीरे अपना कामकाज समेटना पड़ रहा था, लेकिन (panic in Paytm shares) अब RBI के इस नए कदम से बैंक के तौर पर काम करने की उसकी क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई है.
Paytm पर Goldman Sachs की राय
Goldman Sachs ने Paytm के शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन उसने इसका टारगेट प्राइस1,470 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. इस नए टारगेट प्राइस का मतलब है कि शेयर की पिछली क्लोजिंग कीमत से इसमें लगभग 31% की बढ़त की गुंजाइश है. अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वह RBI द्वारा Paytm की सहयोगी कंपनी का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने को एक और नेगेटिव घटना के तौर पर देखती है.

