Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी ‘कुषाणकालीन नगरी’
    • जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद
    • दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने संसद में दिए आंकड़े
    • अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने ‘दान पेटी’ में डाले पैसे
    • लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल!
    • ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की
    • समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Parliamentary news : बढ़ती मंहगाई पर हंगामा, संसद ठप

    Parliamentary news : बढ़ती मंहगाई पर हंगामा, संसद ठप

    March 9, 2021 बड़ी खबर 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Parliamentary news , नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को शुरू हुई संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही महंगाई को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्यसभा में विपक्ष ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर वेल में हंगामा किया। लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की। हंगामे के बाद दोनों सदनों को मंगलवार सुबह तक स्थगित कर दिया गया।

    राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति वेंकैया नायडू को कार्यस्थगन नोटिस देते हुए सदन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इसके बावजूद नायडू ने प्रश्नकाल शुरू कराया तो कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्य आसन के समीप आ गए। चार बार स्थगन के बाद करीब 1:30 बजे पीठासीन उपसभापति वंदना चव्हाण ने कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Parliamentary news लोकसभा में भी विपक्ष ने गैस, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि पर हंगामा किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गैस की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को हो रही परेशानी का जिक्र कर तत्काल चर्चा की मांग की। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने वेल में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले शाम सात बजे व बाद में मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Parliamentary news

    यह भी पढ़े:- UP – 24 से 26 के बीच जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना

    होली से पहले ही बजट सत्र समाप्त होने की संभावना नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण होली से पहले खत्म हो सकता है। विभिन्न दलों के 145 सांसदो ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण सत्र 27 मार्च से पहले ही समाप्त करने की मांग की है। सदन 8 अप्रैल तक चलने वाला था। प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होना है।

    Parliamentary news : सूत्रों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र को जल्द खत्म करने पर चर्चा की। हालांकि टीएमसी और डीएमके के सदस्य नहीं पहुंचे। बीजद ने इस दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव हर दो तीन महीने में होते रहते हैं और सिर्फ इस कारण से सत्र को छोटा नहीं किया जाना चाहिए।

    राज्यसभा व लोकसभा में वेल में पहुंचे विपक्षी सांसद, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित । पेट्रोल-डीजल से कर वसूली 459 % बढ़ी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखित जवाब में बताया कि पिछले सात वर्षों में पेट्रोल और डीजल से हुई कर वसूली 459 फीसदी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 2014 में रसोई गैस का सिलिंडर 410.5 रुपये में मिलता था, जबकि इस महीने इसकी कीमत 819 रुपये है।

    इसी तरह पीडीएस के तहत गरीबों को बेचे जाने वाले मिट्टी के तेल के दाम भी मार्च 2014 में 14.96 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर इस महीने 35.35 रुपये प्रति लीटर हो गए। आज से 11 बजे से चलेंगे सदन : कोरोना के चलते परिवर्तित समय से चल रही संसद की कार्यवाही मंगलवार से पूर्व के समयानुसार होगी। मंगलवार से राज्यसभा व लोकसभा सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.