Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड के शहरों में सरकार बनाएगी पार्किंग, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

    उत्तराखंड के शहरों में सरकार बनाएगी पार्किंग, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

    April 8, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के छोटे-बड़े नगरों में ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की एक बड़ी अच्छी खबर मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 232 स्थानों पर पार्किंग (Parking)  निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसमें से 27 स्थानों पर काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी पार्किंग (Parking)  का अभाव है, इस कारण वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकराल होती है। यही कारण है कि आवास विभाग पार्किंग (Parking) सुविधा बढ़ाने पर ज्यादा जोर दे रहा है।

    इसे भी पढ़ें – रेलवे की भूमि पर बने 4500 भवन होंगे ध्वस्त,हल्द्वानी डीएम ने मांगा एक्शन प्लान

    विभाग प्रथम चरण में 27 स्थानों पर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति संबंधित जिला विकास प्राधिकरणों को दे चुका है। इसके अलावा दूसरे चरण में 185 अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण की तैयारी है। इसमें शहरों के अलावा यात्रा मार्ग के साथ ही पयर्टन स्थलों के छोटे-छोटे कस्बे भी शामिल हैं। आवास विभाग ने जिलाधिकारियों से पार्किंग के लिए तय की गई जगह की जांच करने को कहा है।

    विभाग जरूरत के अनुसार सरफेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग के साथ ही नई तकनीकी के साथ टनल पार्किंग निर्माण की भी संभावना तलाश रहा है। इसके अलावा शहरों में पार्किंग सुविधा बढ़ाने के लिए भी पार्किंग पॉलिसी तैयार करते हुए, निजी पार्किंग का भी रास्ता साफ करने जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – चम्पावत से उपचुनाव लड़ेंगे CM धामी ? भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

    आवास  सचिव ने कहा, ‘हमारे ज्यादातर शहर और पर्यटक केंद्रों पर हर वक्त वाहनों का दबाव रहता है। यात्रा या पयर्टन सीजन के समय स्थित ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसलिए सभी प्रमुख शहरों में युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है। 27 जगह चिह्नित होने के बाद निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी गई है, शेष स्थानों की जिलाधिकारी के माध्यम से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है।’

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.