भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. मंदिर की सुरक्षा के (Kedarnath Dham’s security increased) लिए 350 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा चारधाम यात्रा और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 15 कंपनियां मिली हैं. बॉर्डर बढ़े तनाव और दोनों तरफ से फायरिंग होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती में इजाफा किया गया है.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी गृह सचिव शैलेश बगौली ने दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की भी जानकारी दी. सरकार ने डीजीपी को नए सिरे से संवेदनशील इलाकों और स्थानों की चिंहित कर पुलिस फोर्स और खुफिया निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें – उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियों की डिमांड की थी. वहीं राज्य सरकार की मांग पर 8 कंपनियां पहले ही भेजी जा चुकी हैं. बाकी दो कंपनियों के साथ ही 5 और कंपनियों को भेजा गया है. कुल 15 कंपनियों को भेजा गया है. इनमें से एक कंपनी को यूएसनगर भेजी गई है.

Kedarnath Dham’s security increased – बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम, बांध प्रोजेक्ट, अहम संस्थान समेत सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने की निर्देश दिए थे. वहीं गृह सचिव ने कहा कि मौजूदा हालत को देखते हुए नए सिरे से संवेदनशील स्थानों की चिंहित किया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Share.
Exit mobile version