Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें पूरा मामला
    • कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका
    • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी
    • अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुनाफ़ा
    • युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकती है घायलों की संख्या
    • Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति
    • WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब
    • 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » शेयर बाजार में लौटी बहार, निवेशकों को 20 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा

    शेयर बाजार में लौटी बहार, निवेशकों को 20 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा

    March 17, 2025 व्यापार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    होली के बाद शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां सेंसेक्स में करीब 550 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 22,500 के पार कारोबार कर (benefit of 3 lakh crores in 20 minutes) रहा है. वास्तव में आरबीआई के एश्योरेंस के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से प्राइवेट बैंकों के शेयरों में इजाफा देखने को मिल रहा है. यही कारण हैं कि शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना है. शेयर बाजार में तेजी की वजह से मात्र 20 मिनट में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

    शेयर बाजार में तेजी

    तीन दिनों के अवकाश के बाद ओपन हुए शेयर बाजार में अच्छी तेजी मिलती हुई दिखाई दे रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 453.19 अंकों की तेजी के साथ 74,281.42 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि इस दौरान सेंसेक्स 547.44 अंकों की तेजी के साथ 74,376.35 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी गया. वैसे सेंसेक्स गुरुवार को 73,828.91 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 160.45 अंकों की तेजी के साथ 22,557.65 अंकों पर कारोबार कर रही है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 180 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 22,577 अंकों पर भी दिखाई दिया.

    किन शेयरों में तेजी

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर तेजी वाले शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. आरबीआई ने इंडसइंड बैंक के मामले में आश्वासन दिया है. जिसकी वजह से बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं प्राइवेट बैंकों के शेयरों की तेजी का माहौल बना हुआ है. एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी एक फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. एक्सिस और यस बैंक के शेयर में हरे निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें – न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में मारुथुवर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए गबन का लगा आरोप

    benefit of 3 lakh crores in 20 minutes – बैंकिंग शेयरों के अलावा डॉ. रेड्डीज के शेयर 3.30 फीसदी, अडानी इंटरप्राइजेज 2.88 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.79 फीसदी और एसबीआई लाइफ के शेयर में 2.77 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसके विपरीत निफ्टी पर नेस्ले इंडिया के शेयर में 1.10 फीसदी की गिरावट है. एचसीएल टेक, बीपीसीएल, विप्रो और टेक महिंद्रा सभी में एक फीसदी से कम की गिरावट देखी जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति

    कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 40 दिनों में 28% सस्ती; जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 2 दिन में निवेशकों की 5 लाख करोड़ की कमाई; जानें बाजार का हाल

    ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, ‘सुपर अल नीनो’ से क्यों सहमे हैं निवेशक?

    Petrol-Diesel Limit Update: 1 जुलाई से खत्म होगी 200 लीटर की लिमिट; पेट्रोल पंप पर फिर से सामान्य होगी ईंधन की बिक्री

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.