जोधपुर/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए भारत का ही विरोध (Opposition To India) करने लगी है। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही मोदी ने पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार तथा ‘लाल डायरी’ जैसे मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
इसे भी पढ़ें – प्रेमी की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हैदराबाद में की आत्महत्या
Opposition To India – उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व दंगों के मामलों में राजस्थान को देश में ‘टॉप’ पर पहुंचा दिया है। मोदी जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में इस साल के आखिर में विधान सभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के साथ एक दिक्कत हो गई है कि वह भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लग गई है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, उसकी वाह-वाह हो रही है लेकिन कांग्रेस को इसमें दिक्कत हो रही है।
इसे भी पढ़ें – सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत, 102 लापता
उन्होंने कहा कि आज अमेरिका से लेकर सिंगापुर व जापान तक में भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस वालों को यह अच्छा नहीं लगता। उनको दुख होता है। मोदी ने कहा, भाजपा सरकार ने भारत को दसवें नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बना दिया है लेकिन कांग्रेस को इससे भी परेशानी है। लेकिन यह मोदी की गारंटी है, देख लेना कुछ ही वर्षों में मोदी देश को दसवें नंबर से पहले तीन में पहुंचाकर रहेगा। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व दंगों के मामलों में राजस्थान को देश में ‘टॉप’ पर पहुंचा दिया है।