ओप्पो ने अपनी नई Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कंपनी 22 सितंबर को चीन में होने वाले एक बड़े लॉन्च इवेंट में Find X10, Find X10 Pro Max और Find X10E स्मार्टफोन पेश करेगी. इस शानदार लॉन्च इवेंट के दौरान ओप्पो वॉच S2 और Enco X4 बड्स भी पेश किए जा सकते हैं. कंपनी (Oppo Launch Event 2026) ने इन स्मार्टफोंस के रंग, रैम और स्टोरेज विकल्पों की जानकारियां पहले ही कंफर्म कर दी हैं, जिससे टेक प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
अलग-अलग डिजाइन में आएंगे फोन
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max को 12GB+256GB से लेकर 16GB+1TB तक के रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा, जबकि Find X10E में 12GB+256GB और 16GB+512GB वेरिएंट मिलेंगे. डिजाइन (Oppo Launch Event 2026) की बात करें तो Find X10 और Find X10E में गोल-कोने वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि Pro Max में एक बड़ा आयताकार मॉड्यूल मिलता है. Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में लाया जाएगा, जबकि अन्य मॉडल्स में शानदार फिनिश मिलेगी.
200 मेगापिक्सल तक के दमदार कैमरे और 8,000mAh की बैटरी
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा और बैटरी सेटअप है. Find X10 में दो 200 मेगापिक्सल रियर कैमरे दिए जा सकते हैं,Pro Max वेरिएंट में तीन 200 मेगापिक्सल कैमरों का सेटअप मिलने की उम्मीद है. इस कैमरा हार्डवेयर को मशहूर कंपनी हैसलब्लैड के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसके अलावा, Find X10 और Pro Max में 8,000mAh तक की शक्तिशाली बैटरी और लगभग पांच साल की बेहतरीन बैटरी लाइफ का दावा किया जा रहा है.


