उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर को एनकाउंटर में मार गिराया. इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. जुबैर के (operation clean in Bulandshahr) ऊपर लूट, डकैती और चोरी जैसे कई मामले दर्ज है. पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा दे रहा था. मृतक के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है.
इसे भी पढ़ें – बलिया में न्याय की ‘चिंगारी’! भाई की हत्या से टूटी बहन का पुलिस को अल्टीमेटम- ‘तुम नहीं मारोगे तो मैं खुद लूंगी बदला’
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम जसनावली के पास शनिवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक मोड़ कर भागने लगे. इस दौरान देहात पुलिस ने जिले के अन्य थानों को बदमाशों के फायरिंग कर भागने की सूचना दी. शेल्टन बम्बा रोड पर गुलावठी थाने की पुलिस ने बदमाशों को आगे से घेर लिया.
इसे भी पढ़ें – अखलाक के परिवार का कोर्ट में कलेजा चीरने वाला सवाल- ‘क्या लाठी से पीटकर मार डालना छोटा गुनाह है?’
operation clean in Bulandshahr – जुबैर मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उस पर लूट, डकैती और चोरी जैसे 47 मामले दर्ज थे. 2 नवंबर 2025 को बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में जुबैर ने एक व्यक्ति से मोबाइल, बाइक और नकदी की लूट की थी. वहीं, 7 अक्टूबर 2025 को भी जुबैर ने अपने साथियों के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक बकरा फार्म से 18 बकरे चोरी किए थे. दोनों ही मामलों में वह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार इनाम घोषित किया था.
