उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फ्लैट में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला की शव महिला का शव मिला है. ये मामला मझोला की पॉश पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी का है. वृद्धा की मौत कब हुई, अभी इसके बारे में (on mothers day) पता नहीं चल पाया है. बुजुर्ग महिला की पहचान अनीता (70) के रूप में हुई है. वो पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 अकेली रहा करती थीं.

अनीता के पति सतपाल सिंह की साल 2014 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. महिला के दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम दीपक चौधरी और संजीव चौधरी है. बेटी का नाम मंजूला है. दीपक लंदन मेंं रहते हैं. वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वहीं संजीव परिवार लेकर दिल्ली में रहते हैं. बेटी मंजूला की की शादी हो चुकी है और वो नोएडा में रहती हैं. पुलिस ने बताया कि बेटी ने रविवार को मदर्स डे पर मां को फोन किया, लेकिन फोन उठा नहीं.

on mothers day – इसके बाद घबराई मंजुला ने मामा के घर फोन किया, जो पाकबड़ा के गुरैठा में रहते हैं. फिर मामा की बहु नीतू स्कूटी से फ्लैट पर पहुंची. उसने दरवाजा बंद पाया. इसकी जानकारी मिलने के बाद अन्य रिश्तेदार भी आ गए. मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को भी इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर वो वहां पहुंचे. फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई. इसके बाद पुलिस ने कारपेंटर को बुलवाया और दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुला तब पता चला की मांं अब इस दुनियां में नहीं रहीं. इसके बाद बेटी मां की मौत की जानकारी दी गई.

 

Share.
Exit mobile version