Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    • Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
    • Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं
    • Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या
    • Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लैकमेल
    • Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
    • Bengaluru News: यशवंतपुर के निजी अस्पताल में इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों और दोस्तों ने किया हंगामा
    • Kitchen Air Pollution News: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » हिमाचल प्रदेश में ‘पेंशन’ दांव खेलने की तैयारी में AAP, सरकारी कर्मचारियो को लुभाने की कोशिश

    हिमाचल प्रदेश में ‘पेंशन’ दांव खेलने की तैयारी में AAP, सरकारी कर्मचारियो को लुभाने की कोशिश

    October 22, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटी आम आदमी पार्टी अब पंजाब का पेंशन दांव (Old Pension Scheme) खेलने की तैयारी कर रही है। पंजाब में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के ऐलान के बाद आप ने हिमाचल में भी सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS लागू करने की बात दोहराई है। कहा जा रहा है बीते कुछ समय ठंडे पड़े आप के प्रचार अभियान में यह घोषणा दम भर सकती है।

    इसे भी पढ़ें – जयराम ठाकुर के गृह जिले में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में कलह, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है कई नेता

    आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा, ‘पंजाब सरकार ने साबित किया है कि केजरीवाल जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हिमाचल में भी अगर आप सत्ता में आई तो OPS लागू की जाएगी।’ माना जा रहा है कि पहाड़ी राज्य में सरकारी कर्मचारी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में आप भी उन्हें लुभाने में जुटी हुई है।

     Old Pension Scheme – राज्य में सरकारी कर्मचारियों की संख्या करीब 2.25 लाख है। आंकड़े बताते हैं कि इनमें से करीब 1.5 लाख कर्मचारी नई पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। एक ओर जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की आर्थिक हालत का हवाला देते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर घोषणा से बच रही है। वहीं, आप और कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे लागू करने का वादा कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – देश की सीमा पर बसे गांव हमारे देश के सशक्त प्रहरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    खबर है कि इस घोषणा से आप को फायदा हो सकता है। दरअसल, पार्टी बीते कुछ समय से प्रचार के मोर्चे पर धीमी नजर आ रही है। राज्य से आप के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। अब ठाकुर ने कहा, ‘आप सरकार ने केजरीवाल की तरफ से दी गई गारंटी को 6 महीने में पूरा किया है। अब हिमाचल की बारी है। यहां भी सभी गारंटी पूरी की जाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा 5% DA का पैसा

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में जल्द चलेंगे क्रूज

    Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

    IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों का हाल

    Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.