Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    September 29, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी (Offensive Post) करने के मामले में पुलिस ने आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने समाज में वैमनस्यता एवं तनाव फैलाने के साथ ही महिला का अपमान करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने विपिन के घर पर दबिश भी दी। लेकिन पुलिस को आरोपी घर पर नहीं मिला।

    इसे भी पढ़ें – काशीपुर की लुटेरी दुल्हन : शादी के एक हफ्ते बाद नकदी और गहने लेकर सुहानी फरार

    बुधवार को लोगों के करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद आखिर रायवाला पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। समाजसेवी विजयपाल रावत की तहरीर पर पुलिस ने धारा 153ए जाति, धर्म एवं क्षेत्रीयता के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच घृणा एवं वैमनस्यता फैलाने, 505 सामाजिक विद्वेष, 509 महिला का अपमान करने सहित धारा 66 में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घर एवं दूसरे ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    Offensive Post – उधर, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष भट्ट बताते हैं कि 153 ए गैर जमानतीय धारा है। इसमें तीन साल की सजा एवं जुर्माना हो सकता है। वह बताते है कि पुलिस ने जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीयता के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच घृणा एवं वैमनस्यता फैलाना में केस दर्ज किया है। इसमें कम से कम तीन साल की सजा हो सकती है, जो गैर जमानतीय है।

    इसे भी पढ़ें – देहरादून जिले की सड़कों का होगा नवीनीकरण, 100 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलेंगी

    अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अभद्र पोस्ट करने वाले आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने राज्य महिला आयोग को अपना माफीनामा भेजा है। आयोग ने एक बार फिर से आरएसएस नेता की टिप्पणी की निंदा की और इसे संकीर्ण मानसिकता बताया। चेताया कि कोई भी महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आरएसएस नेता ने महिला आयोग को अपना माफीनाम भेज दिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि समाज में महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार हैं। महिलाओं पर गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.