आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शुक्रवार को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में नए ब्लॉक अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के लिए एक बड़ा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। शपथ ग्रहण समारोह में आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के कार्यकारी (Oath Taking Ceremony) अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, ब्रह्म शंकर जिम्पा, अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालचंद कटारूचक, डॉ. बलजीत कौर, हरजोत बैंस। इनके अलावा समारोह में आप के विधायक, चेयरमैन और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें – Punjab: सेवा केन्द्रों में पिछले 5 सालों की अपेक्षा अब तक सबसे कम केस पेंडिंग: अमन अरोड़ा  

 Oath Taking Ceremony – आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने सभी को शपथ दिलाई और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार नए ब्लॉक अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नए पदाधिकारी सामान्य पृष्ठभूमि के ईमानदार और मेहनती लोग हैं जो पंजाब की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें – PMO द्वारा श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र मॉडल की नीलामी दुर्भाग्यपूर्ण : AAP

सभा को संबोधित करते हुए आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब की पार्टी टीम ने बहुत मेहनत की जिसके कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही आम आदमी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भी भारी जीत दर्ज करेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है।

Share.
Exit mobile version