भारत की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वो पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर नाम रोशन कर रही हैं और अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। यह साबित कर दिखाया है हिमाचल की बेटी मेजर राधिका(Major Radhika Sen) ने।

आठ साल पहले भारतीय सेना में हुई थी भर्ती

बता दें कि उन्हें 2023 के लिए ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। ये सम्मान संयुक्त राष्ट्र के पीस मिशन में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वालों को दिया जाता है। मेजर राधिका सेन मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक कॉन्गो में तैनात थीं।

ये भी पढ़ें – Water Crisis : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जल संकट पर केंद्र से मांगी मदद, कहा- आइये मिलकर लोगों को राहत दिलाएं

यहां वह इंडियन रैपिडली डिप्लॉयमेंट बटालियन की टीम कमांडर थीं। हिमाचल प्रदेश में साल 1993 को जन्मी मेजर सेन आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुईं। उन्होंने बायोटेक इंजीनियर से ग्रैजुएशन किया. जब उन्होंने सेना में शामिल होने का फैसला किया था, उस समय वह IIT बॉम्‍बे से पीजी कर रही थीं। मेजर सुमन गवानी के बाद इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाली मेजर राधिका दूसरी भारतीय हैं।

Share.
Exit mobile version