Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रवासी राज भट्ट ने निजी खर्च पर छात्रों के लिए लंदन से भेजीं टीचर्स,12 स्कूलों को लिया है गोद

    प्रवासी राज भट्ट ने निजी खर्च पर छात्रों के लिए लंदन से भेजीं टीचर्स,12 स्कूलों को लिया है गोद

    February 24, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    विदेश में रहकर अपने मुल्क और वहां बच्चों के भविष्य की बेहतरी के लिए कुछ करने की चाह रखने वाले कुछ विरले ही होते हैं। इनमें से एक हैं प्रवासी (Nri Raj Bhatt) भारतीय सीमांत के राज भट्ट। अपने मुल्क के स्कूली बच्चों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने और उनका भविष्य संवारने की चाहत उनके अंदर लंदन में भी बरकरार रही।

    बच्चों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने के लिए उन्होंने दो ब्रिटिश शिक्षिकाओं को मुनस्यारी भेजा है। प्रवासी भारतीय राज भट्ट ने सीमांत के बच्चों को अंग्रेजी विषय में दक्ष बनाने के लिए तीन माह पूर्व लंदन से दो ब्रिटिश शिक्षिकाओं कैटलिन थे गेरी और लिबर्टी एलेक्जेंडर कैथरीन को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी भेजा है। यहां पहुंचकर दोनों शिक्षिकाओं ने विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू किया।

    इसे भी पढ़ें – इस बार भी श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे कैलाश मानसरोवर,नहीं सुलझ रहा भारत चीन विवाद

    तब से दोनों शिक्षिकाएं नियमित रूप से बच्चों को अंग्रेजी में पारंगत करने में जुटी हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे महज तीन माह में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे हैं। राज भट्ट का कहना है आज के दौर में अंग्रेजी का ज्ञान महत्वपूर्ण है। सीमांत के बच्चों को भविष्य संवारने में इसकी कमी न खले, इस उद्देश्य से उन्होंने दो शिक्षिकाओं को लंदन से यहां भेजा है।

    इसे भी पढ़ें – टिकट किसे देना है पहले से तय था, हमसे सिर्फ आवेदन भरवाए

    अंग्रेजी के साथ ही विदेशी शिक्षिकाएं बच्चों को व्यक्तित्व विकास के गुर भी सिखा रही हैं। दोनों ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि भविष्य निर्माण के लिए ज्ञान के साथ ही स्किल डेवलपमेंट भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य में किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें, इसी उद्देश्य से वे उन्हें तैयार कर रही हैं।

    12 से अधिक स्कूलों और 36 से अधिक बच्चों को लिया है गोद

    Nri Raj Bhatt – मूल रूप से चम्पावत जिले के राज भट्ट भट्ट ने लंदन को अपनी कर्मस्थली बनाया है, लेकिन मुनस्यारी से उनका बेहद लगाव है। यहां के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने खासा प्रयास किया है। उन्होंने यहां के 12 स्कूलों और 36 से अधिक बच्चों को गोद लिया है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य 12 से अधिक स्कूलों को वे हर साल यहां पहुंचकर वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। यहां तक कि दोनों विदेशी शिक्षिकाओं का पूरा खर्च भी भट्ट वहन कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    मोहाली विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! डेराबस्सी के माइनिंग SDO रमनजोत सिंह 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.