Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बीच चर्चा में आई प्रॉपर्टी
    • शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और सुविधाओं की मांग पर अड़े छात्र
    • सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित
    • मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड्स की बढ़ी हिस्सेदारी
    • WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे मैसेजिंग ऐप्स?
    • Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक व्रत कथा
    • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल ने AAP के चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ जलाने के प्रदर्शन का किया समर्थन
    • अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, यूट्यूब से तरीका सीखकर पति को पहले खिलाया जहर और फिर घोंटा गला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » जानिए क्यों बोले नितिन गडकरी,बेहतर लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी

    जानिए क्यों बोले नितिन गडकरी,बेहतर लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी

    March 28, 2022 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शनिवार को कहा था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। अब कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान का स्वागत किया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता सचिन सावंत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की उस कथित टिप्पणी का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘लोकतंत्र के लिए मजबूत कांग्रेस अहम है।

    इसे भी पढ़ें – वेस्ट बंगाल : बीरभूम हिंसा मामला, सीबीआई ने टीएमसी नेता एवं प्रत्यक्षदर्शियों की पूछताछ

     Nitin Gadkari – हालांकि उन्होंने गडकरी को पीएम मोदी से बात करने की सलाह जरूर दे दी। सावंत ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विपक्ष को नष्ट करने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश के बारे में बात करने का आह्वान किया।बता दें कि गडकरी ने शनिवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र के लिए मजबूत कांग्रेस अहम है और यह उनकी ईमानदारी से इच्छा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बने।

    उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र दो पहियों के सहारे चलता है जिनमें से ‘‘एक पहिया सत्ताधारी पार्टी है जबकि दूसरा पहिया विपक्ष है। लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत है और इसलिए मै हृदय से महसूस करता हूं कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होना चाहिए।’’गडकरी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस कमजोर हो रही है, अन्य क्षेत्रीय पार्टियां उसका स्थान ले रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है कि अन्य क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस का स्थान लें।’’

    इसे भी पढ़ें – सिद्धू दुबारा बन सकते है प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस के 24 बड़े नेताओं ने की बैठक

    वहीं, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सांवत ने गैर भाजपा शासित राज्यों में, वहां की सरकारों का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई।उन्होंने कहा, ‘‘गडकरी जी ने जो चिंता जताई हम उसकी प्रशंसा करते हैं लेकिन उन्हें अपने नेता मोदी जी से भी भाजपा की, विपक्षी पार्टियों और लोकतंत्र को केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिये नष्ट करने की कोशिश के बारे में बात करनी चाहिए।’’

    सावंत ने दावा किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय भी असहाय प्रतीत हो रहा है। आप जांच एजेंसियों का इस्तेमाल गैर भाजपा पार्टियों की सरकारों को प्रताड़ित करने के लिए कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति गत आठ सालों से हो रही है जो अभूतपूर्व है। कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ यह लोकतंत्र और देश के हित में होगा अगर वह (गडकरी) विपक्ष को नष्ट करने और लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की भाजपा की मनोस्थिति के बारे में मोदी से बात करें।’’

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, यूट्यूब से तरीका सीखकर पति को पहले खिलाया जहर और फिर घोंटा गला

    Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

    25 साल से फरार चल रहा चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल तक बिछा था जाल

    ‘दृश्यम’ स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में दफनाया शव; दोनों गिरफ्तार

    प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, ‘नो आइडिया इज फाइनल’ पर मचा सियासी बवाल

    स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.