Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के CM,विधायक दल की बैठक के बाद हुआ एलान

    पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के CM,विधायक दल की बैठक के बाद हुआ एलान

    March 21, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री (New CM) पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम (New CM) के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

    इसे भी पढ़ें – आज सस्पेंस हो जायेगा खत्म, भाजपा हाई कमान ऐसे बिठायेगा समीकरण

     New CM – उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक  के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

    इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।  इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    इसे भी पढ़ें – PM मोदी ने कहा 21 वीं सदी भारत की सदी, प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

    विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में 14 मार्च को प्रदेशभर में वोटिंग हुई थी। 10 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा ने 47 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जबकि, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय व बसपा को दो-दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा।

    सीएम चेहरे को लेकर लड़ रही भाजपा को करारा झटका लगा जब सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया। धामी के चुनाव हारने के बाद सीएम पद की लॉबिंग जमकर शुरू हो गई थी। आखिरकार भाजपा हाईकमान ने विधायकों पर लगाम कसते हुए लॉबिंग पर विराम लगा दिया था।

    इसे भी पढ़ें – राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर को दिलाई शपथ, सभी विधायक आज ही लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

    उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के लिए विधायकों और सांसदों का नाम खूब उछला। चोबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ,श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का नाम कई बार सुर्खियों में रहा। पहली बार, किसी महिला विधायक ऋतु खंडूरी का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हुआ था। साथ ही, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित अनिल बलूनी का नाम भी चर्चा में रहा।  हालांकि, सभी नेता अपने आप को रेस से बाहर बताते रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.