विश्व का सबसे लोकप्रिय ब्रांड Netflix ने भारतीय उपयोगकर्ताओं को खुश-खबरी दी है| netflix ने सब्सक्रिप्शन का नया प्लान लांच किया है| बताया जा रहा है कि netflix अब अपने उपयोगकर्ताओं को 199 रुपये में सब्सक्रिप्शन देगा|
इस प्लान को सिर्फ भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए लांच किया गया है| जिसमे वो सिर्फ SD क्वालिटी में ही वीडियो स्ट्रीम कर पाएंगे| यह प्लान कंपनी के स्टैंडर्ड 499 रुपये के प्लान से बेहद सस्ता है| इस प्लान को खासतौर से भारतीय यूजर्स के लिए बनाया गया है|
इसे भी पढ़े : बाढ़ से देश के कई राज्यों में बरस रहा कहर, कई इलाकों में जारी किया गया रेड अलर्ट
199 के इस प्लान में क्या है खास?
आपको बता दे कि इस प्लान को आज से लागू किया जाएगा| इस प्लान के तहत आप सिर्फ SD क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीम कर पाएंगे| इसमें उपयोगकर्ताओं को केवल एक ही स्क्रीन दी जा रही है| इसके अलावा इसमें टीवी कास्टिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है|
कम कीमत वाले इस प्लान को इस लिए लांच किया गया है| क्योंकि भारत में Netflix पर साइन-अप करने का प्रतिशत ज्यादा है| यहाँ पर सबसे ज्यादा साइन-अप मोबाइल पर होते हैं| इस प्लान को देख कर ऐसा लगता है की नेटफ्लिक्स, Amazon Prime Video और Hotstar को टक्कर देना चाहती है|
बताया जा रहा है कि इस प्लान की टेस्टिंग की जा रही है| इसके बाद इसमें 499 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये के पोर्टफोलियो को ज्वाइन किया जायेगा| इससे पहले कंपनी 250 रुपये का प्लान टेस्ट कर रही थी| लेकिन इसे लॉन्च करने के लिए कंपनी को दुबारा विचार करना पड़ा|
अगर दुसरे ब्रांड्स की बात करे तो भारत में Hotstar के लिए यूजर्स को प्रति महीने 299 रुपये का चार्ज देना होता है| वहीं, Amazon Prime के लिए प्रति महीने 129 रुपये देने होते हैं|
Netflix के प्रोडक्ट इनोवेशन डायरेक्टर अजय अरोड़ा ने कहा, “हमारे भारतीय यूजर्स अपने मोबाइल्स पर जयादा से ज्यादा वीडियोज देखते हैं| उन्हें हमारे शोज और फिल्म्स को डाउनलोड करना बेहद पसंद है| हमारा मानना है कि यह नई योजना Netflix को उन लोगों के लिए और भी ज्यादा सुलभ और बेहतर बनाएगी जो अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर वीडियोज देखना पसंद करते हैं|”
Image Source : Google