मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक बोतल शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया. जानकारी के मुताबिक, दो लोग साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी नशे की हालत में गाली-गलौज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गाली देने से नाराज आरोपी ने पास ही पड़े पत्थर और लाठी-डंडे से बुजुर्ग पर हमला कर दिया. हमले (elderly man beaten to death) में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, थाना पनागर में 3 मार्च 2026 को ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पड़री में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान 60 वर्षीय हल्लू कोल निवासी ग्राम छत्तरपुर के रूप में हुई.

इसे भी पढ़ें – “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान

3 मार्च की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता तालाब के पास मृत पड़े हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या होना बताया गया. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

elderly man beaten to death – जांच के दौरान पता चला कि 2 मार्च की शाम मृतक हल्लू कोल को आखिरी बार मैकू कोल के साथ देखा गया था. संदेह के आधार पर पुलिस ने मैकू कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और हल्लू कोल एक महिला के घर बैठकर शराब पी रहे थे.

Share.
Exit mobile version