मुरैना: सबलगढ़ तहसील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के लिए बने मैरिज गार्डन में कथित तौर पर फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा था. प्रशासन की छापामार कार्रवाई में इस (illegal hospital was running in marriage garden) अवैध क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां और कई आधुनिक मशीनें बरामद हुई हैं. जिसके बाद प्रशासन द्वारा गार्डन को सील कर दिया गया है.
सबलगढ़ के बीएमओ देवानंद शर्मा के मुताबिक, कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सबलगढ़ के नायब तहसीलदार रवि सिंह भदौरिया राजस्व पटवारी टीम के साथ जयपुरिया बाग स्थित जगदम्बा मैरिज गार्डन पहुंचे. जांच के दौरान टीम ने पाया कि मैरिज गार्डन परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के एक क्लीनिक संचालित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना
प्रशासन को पहले भी शिकायत मिली थी कि यहां उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी शांत आर्य नामक युवक खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज कर रहा है. जब टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक की जांच की तो वहां से बड़ी संख्या में दवाइयां और कई मशीनें मिलीं. जांच में यह भी सामने आया कि क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री का कोई प्रमाण नहीं मिला.
illegal hospital was running in marriage garden – स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मरीज यहां इलाज के लिए आते थे. लेकिन मरीजों को यह जानकारी नही थी कि उनका इलाज एक फर्जी व्यक्ति कर रहा है. सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची और मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां और मशीनों को जब्त कर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.
