महाराष्ट्र के नाशिक में भोंदू बाबा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर एक और सनसनीखेज स्कैंडल से हिल गया है. इस बार एक कारोबारी पर 100 से अधिक महिलाओं के कथित यौन शोषण के (Nashik’s Bhondu Baba arrested) गंभीर आरोप लगे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र एरंडे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, नाशिक के सातपुर इलाके में एक कारोबारी रविंद्र ने अपने ऑफिस से एक टैब चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि चार लोगों ने टैब चोरी कर उसमें मौजूद वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 10 हजार रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत

जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति ने चोरी और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी, वह खुद महिलाओं से योन शोषण का आरोपी है. पुलिस को जब्त किए गए टैब से 87 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की गई. इसके अलावा पुलिस ने चार मोबाइल, दो पेनड्राइव और एक मेमोरी कार्ड भी जब्त किए हैं. इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Nashik’s Bhondu Baba arrested – आरोप है कि रविंद्र एरंडे जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद वह नाशिक और इगतपुरी के अलग-अलग होटलों में उनके साथ दरिंदगी करता था और चुपके से वीडियो भी बनाता था. शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन आपत्तिजनक वीडियो को ब्लू फिल्म के रूप में बेचा जाता था.

 

Share.
Exit mobile version