महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को गॉडमैन बताने वाले कथित भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात से जुड़े मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. बाबा खरात की पुलिस कस्टडी खत्म होने से पहले जांच एजेंसियां हर (Bhondu Baba Case Update) संभव सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. पुलिस ने बाबा खरात के ठिकानों और कार्यालयों को सील कर वहां फॉरेंसिक जांच कराई है

अशोक खरात के ठिकानों की जांच के दौरान कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुई हैं, जिनमें भक्तों की एंट्री दर्ज करने वाले रजिस्टर, काले पड़े पेड़े, काले रंग के फल और कुछ संदिग्ध उपकरण शामिल हैं. वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रीकंस्ट्रक्शन भी किया.

इसे भी पढ़ें – नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट का भी खुलासा

जांच के दौरान एक और अहम खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि अशोक खरात महिलाओं और अन्य भक्तों के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था. महिलाओं के नंबर एक अलग मोबाइल में सेव किए जाते थे, जबकि अन्य लोगों के लिए अलग फोन रखा गया था. इतना ही नहीं, महिलाओं के नंबर अलग-अलग नामों से सेव किए गए थे, जिससे किसी को शक न हो.

Bhondu Baba Case Update – इस बीच, शिर्डी में जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में भी अशोक खरात और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है. चार एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. मूल जमीन मालिक की शिकायत पर अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना खरात, और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि कर्ज चुकाने के नाम पर ऊंचे ब्याज पर पैसे देकर जमीन हड़पने की साजिश रची गई.

Share.
Exit mobile version