मुजफ्फरनगर : कांवड यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों के नाम व उनके मालिकों के नाम लिखने के मुजफ्फरनगर एसएसपी के आदेश के बाद उठे राजनीतिक भूचाल के बीच कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सही नाम व अपने नाम भी लिखने शुरू कर दिये है, जिसमें मुजफ्फरनगर का संगम होटल भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य दुकानें व फल विक्रेता अपना सही नाम लिखने में जुट गये है। विपक्ष ने (Names Of Shops Changed In Muzaffarnagar) इस आदेश को बडा मुूद्दा बना लिया है।

इसे भी पढ़ें – पूरे उत्तर प्रदेश में जारी हो सकता है होटलों,ढाबों पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश

Names Of Shops Changed In Muzaffarnagar – इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी स्पष्ट आदेश जारी किये है कि कांवड यात्रा मार्ग पर सभी दुकानों के नाम व दुकान मालिकों के नाम हर हाल में लिखने होंगे। इसके अलावा सभी होटल, ढाबो, रेस्टोरेंट, चाय की दुकान व फल विक्रेताओं को भी अपने नाम लिखने के निर्देश दिये गये है। जिसके बाद मुज़फ्फरनगर में कई दुकानों के नाम बदले गए ,संगम ढाबा का नाम सलीम भोजनालय, चाय लवर पॉइंट का नाम अहमद टी स्टॉल कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – वाराणसी : अब ऑनलाइन भी होंगे महादेव के दर्शन, शिवरात्रि से शुरू होगी सुविधा

सरकार के आदेशों के अनुपालन में सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने रेंज के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिये है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाये।यूपी सरकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी इसी प्रकार का आदेश जारी किया है, जिसमें खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों को अपना व अपनी दुकान का नाम लिखने के लिये कहा गया है।

Share.
Exit mobile version