Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    • जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, रेत में दफनाया शव
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: थौबल और मोरेह सीमा से भारी मात्रा में हथियार व 6 IED बरामद, 9 उग्रवादी गिरफ्तार
    • “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
    • इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नैनीताल सड़क हादसे में नौ की मौत, सात एक ही गांव के शामिल

    नैनीताल सड़क हादसे में नौ की मौत, सात एक ही गांव के शामिल

    November 18, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या नौ हो गयी है जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। मृतकों में सात एक ही गांव के हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या और अधौड़ा के रहने वाले दस लोग एक
    कैम्पर में सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान (Nainital Road Accident) छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

    इसे भी पढ़ें – रिलायंस ज्यूलरी लूट : उत्तराखंड पुलिस ने मुख्य आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया

    Nainital Road Accident – दुर्घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले आसपास के ग्रामीण और खनस्यू पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। चालक समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग किसी तरह से बच निकले। एक को घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहंचाया गया है। मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, श्रीमती रमा देवी, तरूण पनेरू, देवी दत्त और नरेश पनेरू, राजेन्द्र पनेरू, शिवराज सिंह और नवीन सिह शामिल हैं। इनमें सात एक ही गांव डालकन्या के रहने वाले हैं जबकि दो मृतक अधौड़ा के निवासी हैं।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी

    इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग काल के ग्रास में समा गये। मृतक तुलसी प्रसाद, उसकी मां धनी देवी, पत्नी रमा देवी और बेटा तरूण पनेरू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। भीषण दुर्घटना में वाहन चालक राजेन्द्र पनेरू की भी मौत हो गयी। घायलों में हेम चंद्र पनेरू और योगेश चंद्र शामिल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल परिजन के पीपलपानी में शामिल होने के लिये जा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस्क्यू

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.