पवित्र सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ कई धार्मिक पर्वों, व्रतों और पौराणिक कथाओं से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। इसी मास में नाग पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। नाग पंचमी का स्मरण आते ही भगवान शिव के कंठ में (Nag Panchami 2026) विराजमान वासुकि नाग और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग पर विजय प्राप्त करने की अलौकिक कथा भी याद आती है।

 कब मनाई जाएगी नाग पंचमी 2026? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का त्यौहार प्रतिवर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में पंचमी तिथि 16 अगस्त की सायंकाल 4 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगी और 17 अगस्त 2026 की सायंकाल 5:00 बजे तक विद्यमान रहेगी। उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी का पावन पर्व 17 अगस्त 2026, सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

 नाग पंचमी 2026 क्यों है अत्यंत खास?  

वर्ष 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को पड़ रही है। सावन मास के सोमवार के साथ नाग पंचमी तिथि का यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और मंगलकारी माना जा रहा है। सोमवार का दिन स्वयं देवाधिदेव महादेव को समर्पित है और नाग देव उनके आभूषण हैं। अतः शिव भक्त इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के (Nag Panchami 2026) साथ-साथ नाग देवता का पूजन कर अक्षय पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

Share.
Exit mobile version