उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई सौगात का असर अब साफ नजर आने लगा है. यहां मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके (special gift on Eid in Bareilly) पर खास किट का वितरण किया गया. इस पहल से गरीब मुस्लिम महिलाओं और परिवारों में खुशी देखने को मिली. दरअसल बरेली में मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं और पुरुष पहुंचे. सभी को राशन किट दी गई, जिसमें खाने-पीने की जरूरी चीजें शामिल थीं.

बरेली में अभियान की शुरुआत

वहीं, मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेज ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बरेली से हो चुकी है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा गरीब मुस्लिम परिवारों तक राहत पहुंचाने की योजना है. ताकि कोई भी जरूरतमंद बिना मदद के न रहे. ईद मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है, लेकिन कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके पास त्योहार मनाने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं होते. इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से यह पहल की गई है, जिससे जरूरतमंदों को जरूरी सामान मिल सके और वह खुशी से अपना त्योहार मना सकें.

मुस्लिम समुदाय को किट वितरित की

बरेली में हुए इस आयोजन में महिलाओं की भीड़ यह साबित कर रही थी कि यह योजना उन तक सही तरीके से पहुंच रही है और इसका लाभ भी मिल रहा है. राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल और बाकी जरूरत की चीजें दी गईं, जिससे वह आसानी से त्योहार की तैयारी कर सकें. इस पहल से बरेली के (special gift on Eid in Bareilly) मुस्लिम समुदाय में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्थन बढ़ता दिख रहा है, जहां पहले यह समुदाय कई मुद्दों पर सरकार से असंतुष्ट दिखता था. वहीं अब इस तरह की योजनाओं से लोगों की सोच बदल रही है.

Share.
Exit mobile version