जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Murder Case Accused Arrested) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों शूटरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से इस मामले में शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के साथ उनका सहयोगी उधम सिंह को चंडीगढ़ से शनिवार देर रात पकड़ा हैं। रोहित मकराना क्षेत्र एवं नितिन हरियाणा के महेन्द्रगढ़ एवं उधम सिंह हिसार का रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कई जगह प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस के अनुसार ये दोनों शूटर राजस्थान से बस के द्वारा धारुहेड़ा पहुंचे और वहां से टैक्सी करके रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हिसार पहुंच थे। इसके बाद वहां उन्हें उनका एक सहयोगी मिल गया और टैक्सी के द्वारा हिमाचल के लिए निकल गए और बाद में चंड़ीगढ़ में आकर एक जगह रुके जहां उनकी लोकेशन मिलने पर उन्हें वहां तीनों को पकड़ लिया गया।
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार गत पांच दिसंबर को श्री गोगामेड़ी की हत्या के बाद ये दोनों शूटरों के जयपुर से फरार होने के बाद पुलिस को कुछ तकनीकी इनपुट मिले और उसकी मिदद से उनका सुराग ढूंढते हुए पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन सात दिसंबर तक पुलिस टीम दोनों आरोपियों से छह या आठ घंटे पीछे थी। लेकिन हरियाणा में महेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा अच्छा इनपुट देने एवं मदद करने से पुलिस दल अगले दिन हिसार में पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें – दीया कुमारी सबसे ज़्यादा वोट से चुनाव जीती, 71368 वोट से जीत का बनाया रिकॉर्ड
Murder Case Accused Arrested – उन्होंने बताया इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी राजस्थान पुलिस के साथ जुड़ गई और उनके द्वारा मिले इनपुट के साथ आगे बढ़ते हुए लोकेशन मिल जाने पर दोनों शूटरो और उनका सहयोग करने वाले व्यक्ति को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।श्री जोसेफ ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को जेल से प्रोटेक्शन वारंट के तहत पूछताछ के लिए जयपुर लाया जा रहा है।

