Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शराबी पिता ने की 5 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शराबी पिता ने की 5 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    March 28, 2022 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में शराब के नशे में धुत्त एक निर्दयी पिता ने अपने 5 साल के बच्चे की निर्मम हत्या (Murder)  कर दी। शराबी पिता ने मासूम को पैरों से इतना मारा कि बच्चे की किडनी और दिल ही डैमेज हो गया। बच्चे को मारने के बाद उसे घर के भीतर कमरे मे गड्ढा खोदकर दफनाने जा रहा था कि परिजन पहुंच गए। परिजनों को सामने देखकर आरोपी पिता फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    इसे भी पढ़ें – आदिवासियों का धर्म परिवर्तन,छत्तीसगढ़ में पादरी सहित दो लोग गिरफ्तार

     Murder – मैनपुर थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि तहसील मुख्यालय से महज 12 किमी दूर ग्राम ठेमली निवासी आरोपी रोहित कुमार ध्रुव बहुत ज्यादा शराब पीने का आदि है। आये दिन शराब के नशे में वह अपने बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट गालीगलौज करता था। रोहित ने 26 मार्च को अपनी पत्नी व बच्चों से मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पत्नी बेटी और बेटा को लेकर रिश्तेदार के घर रहने रात में चली गई।

    रविवार 27 मार्च की सुबह रोहित कुमार ध्रुव ने फिर जमकर शराब पीया। उसने अपने बेटे संदीप कुमार ध्रुव (5 वर्ष) को रिश्तेदार के घर से बुलाया तो मासूम ने पिता के साथ जाने से मना कर दिया। इससे आरोपी गुस्से में आ गया और जबर्दस्ती बच्चे को अपने साथ घर ले आया। घर लाने के बाद रोहित ने बच्चे को हाथ, लात व घूसो से मारने लगा। निर्दयी पिता मासूम बच्चे को तब तक मारते रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। नशे में हैवान पिता बच्चे को घर में गड्ढा खोदकर आधा दफना चुका था, इसी दौरान परिजन घर पहुंचे तो आरोपी रोहित ध्रुव फरार हो गया।

    इसे भी पढ़ें – भूपेश बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी,जीएसटी पर केंद्र से एक साथ करें बात

    मैनपुर थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। संदीप कुमार ध्रुव (5 वर्ष) का शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मर्ग कायम कर आरोपी पर केस दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि बच्चे के मना करना पर वह गुस्से में आ गया और उसने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.