मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का गहरा असर देखने को मिल रहा है। इसकी बानगी गुरुवार को नई दिल्ली में देखने को मिली, जब सीएम डॉ. यादव ने वीआईपी कारकेड की जगह एक आम नागरिक की तरह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। सफर के (MP CM in Delhi Metro) दौरान उन्होंने सह-यात्रियों से संवाद किया और उनके विचार जाने।
📜 ईंधन और डॉलर बचाने के लिए बनाई विशेष गाइडलाइन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री की अपील को जमीन पर उतारने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक गाइडलाइन तैयार की है। सीएम का मानना है कि ऐसे उपायों से देश का कीमती डॉलर बचेगा और विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, तो हमें अपनी जीवन पद्धति में अनुशासन और सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा।
💻 संसाधनों के दुरूपयोग पर लगेगी रोक
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार अब वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग्स और डिजिटल कामकाज को बढ़ावा दे रही है। मंत्रियों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आधिकारिक कार्यों के लिए कम से कम यात्रा करनी पड़े।
🚗 काफिले में भारी कटौती
प्रधानमंत्री के आह्वान पर सीएम डॉ. यादव ने तत्काल प्रभाव से अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर लगभग आधी कर दी है। अब उनके काफिले में केवल 8 गाड़ियां ही चलेंगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी उनके छोटे काफिले की सराहना की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से भी अपील की है कि वे (MP CM in Delhi Metro) वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें।
