भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी माह से प्रारंभ होंगी। इस बार बोर्ड ने (MP board exam dates announced) नवाचार करते हुए मुख्य परीक्षा के साथ-साथ द्वितीय (पूरक/सप्लीमेंट्री) परीक्षा का टाइम टेबल भी एक साथ जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एमपी बोर्ड के अधिकृत पोर्टल www.mpbse.nic.in पर जाकर विषयवार संपूर्ण टाइम टेबल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
1 फरवरी से 19 मार्च के मध्य होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, स्कूल प्राचार्यों से संपर्क के निर्देश
नियमित (Regular) और स्वाध्यायी (Private) दोनों वर्गों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं उनके आवंटित परीक्षा केंद्रों पर ही संपन्न कराई जाएंगी। मुख्य परीक्षा की (MP board exam dates announced) प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 के मध्य आयोजित होंगी। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने संबंधित विषय की प्रायोगिक परीक्षा की सटीक तिथि और समय जानने के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य अथवा परीक्षा केंद्र अध्यक्ष से निरंतर संपर्क बनाए रखें।
जून 2027 में आयोजित होंगी द्वितीय परीक्षाएं, बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट किया शेड्यूल
एमपी बोर्ड ने वर्ष 2027 के लिए द्वितीय परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी पूर्व में ही घोषित कर दिया है। इसके अंतर्गत कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून 2027 से 30 जून 2027 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून 2027 से 30 जून 2027 के मध्य संपन्न होगी। द्वितीय परीक्षा से जुड़ी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 11 जून से 30 जून 2027 की अवधि में कराई जाएंगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा का विषयवार टाइम टेबल (Morning Shift: 9 AM – 12 PM)
-
-
24 फरवरी 2027 (बुधवार): मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, कंप्यूटर आदि।
-
-
-
25 फरवरी 2027 (गुरुवार): नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के सभी विषय।
-
-
-
27 फरवरी 2027 (शनिवार): उर्दू।
-
-
-
02 मार्च 2027 (मंगलवार): हिंदी।
-
-
-
05 मार्च 2027 (शुक्रवार): गणित।
-
-
-
09 मार्च 2027 (मंगलवार): अंग्रेजी।
-
-
-
12 मार्च 2027 (शुक्रवार): संस्कृत।
-
-
-
15 मार्च 2027 (सोमवार): विज्ञान।
-
-
-
18 मार्च 2027 (गुरुवार): सामाजिक विज्ञान।
-
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा का विषयवार टाइम टेबल (Morning Shift: 9 AM – 12 PM)
-
-
17 फरवरी 2027 (बुधवार): बायोटेक्नोलॉजी, संगीत (गायन/वादन)।
-
-
-
20 फरवरी 2027 (शनिवार): संस्कृत।
-
-
-
23 फरवरी 2027 (मंगलवार): हिंदी।
-
-
-
26 फरवरी 2027 (शुक्रवार): अंग्रेजी।
-
-
-
04 मार्च 2027 (गुरुवार): भौतिक शास्त्र (Physics), अर्थशास्त्र (Economics), एनिमल हस्बैंड्री आदि।
-
-
-
08 मार्च 2027 (सोमवार): जीव विज्ञान (Biology)।
-
-
-
11 मार्च 2027 (गुरुवार): राजनीति शास्त्र (Political Science)।
-
-
-
13 मार्च 2027 (शनिवार): रसायन शास्त्र (Chemistry), इतिहास (History), बिजनेस स्टडीज।
-
-
-
16 मार्च 2027 (मंगलवार): गणित (Mathematics)।
-
-
-
17 मार्च 2027 (बुधवार): कृषि, गृह विज्ञान (Home Science), अकाउंटेंसी (Book Keeping & Accountancy)।
-
-
-
19 मार्च 2027 (शुक्रवार): भूगोल (Geography), क्रॉप प्रोडक्शन, शरीर रचना विज्ञान।
-
