देश के लिए मौसम के मोर्चे से बहुत बड़ी खबर है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री हो गई है. इसके साथ ही उत्तर भारत के मौसम में भी बड़ा बदलाव आया है और दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों (NCR) में भी भारी बारिश शुरू हो गई है. तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हो रही इस बारिश से पूरी राजधानी का (Monsoon Update) मौसम बेहद सुहावना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
🌡️ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज
गुरुवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम कार्यालय ने पहले ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी कर दिया था। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो गुरुवार की सुबह पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.
इसे भी पढ़ें – होटल अग्निकांड में 21 की मौत, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार; नियमों की सरेआम धज्जियां
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस बीच देश में मानसून की भी एंट्री हो गई है. गुरुवार को केरल में मानसून ने प्रवेश किया, हालांकि इस बार मानसून अपनी सामान्य तिथि से 3 दिन की देरी से पहुंचा है.
📉 इस साल देश में 90% बारिश का अनुमान
इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमानों के आधार पर 26 मई तक ही मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन चक्रवातों और हवाओं के रुख के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, इस (Monsoon Update) साल देश में मौसमी वर्षा, दीर्घकालिक औसत (LPA) की लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो खेती और जलाशयों के लिए एक सामान्य संकेत है।


