रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के (Modi Is In Heart Of Country) विरुद्ध संविधान बदलने   का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें – बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार नक्‍सली ढेर

श्री आठवले ने कहा कि भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।आठवले ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? केंद्रीय मंत्री आठवले ने शुक्रवार को कहा देश पर आपातकाल थोपकर और संविधान में 80 बार मनमाने संशोधन करके संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है।

इसे भी पढ़ें – बस्तर में दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो गिरफ्तार

Modi Is In Heart Of Country – प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया, वहाँ बेखौफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का काम किया और सेना को पूरा अधिकार सौंपकर आतंकवाद को खत्म किया। आठवले ने कहा कि कश्मीर का मसला देश और देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मसला है। आठवले ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? राहुल गांधी दलितों और मुस्लिमों को, देशभर में जातियों को एक-दूसरे के विरुद्ध बांटने का काम कर रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत तोड़ो यात्रा ही साबित हुई है।

Share.
Exit mobile version