पलामू : मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मेदिनीनगर सदर प्रखंड की एक एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपनी पहचान और बीमारी को छिपाकर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव कराया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला और उसका पति लंबे (HIV positive woman hid her identity) समय से एआरटी (ART) की दवा ले रहे थे और उनके पास इसका ‘ग्रीन कार्ड’ भी था, बावजूद इसके उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के तुरुकडीहा में पिता बना हैवान; तीन बेटियों की बेरहमी से ली जान
HIV positive woman hid her identity – शनिवार सुबह 10:09 बजे महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। चूंकि महिला ने अपनी बीमारी नहीं बताई थी, इसलिए डॉक्टरों और ओटी स्टाफ ने सामान्य प्रोटोकॉल के तहत प्रसव कराया। शाम करीब 5 बजे एआरटी सेंटर की एक कर्मी के माध्यम से मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए तुरंत ‘नेब्रापिन’ दवा दी गई। गाइनोकोलॉजिस्ट विभाग की ओटी प्रभारी अनूपा ने बताया कि यदि पहले जानकारी दी जाती, तो स्टाफ पीपीई किट और विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ ऑपरेशन करता।
अन्य मरीजों की सुरक्षा पर प्रबंधन का स्पष्टीकरण
इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इस पर मेट्रन शिला कुमारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए सभी उपकरण अलग रखे गए थे और उनका उपयोग किसी अन्य मरीज पर नहीं हुआ है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हर टेबल के लिए अलग-अलग उपकरणों की व्यवस्था रहती है, जिससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।


