Xiaomi ने बीते हफ्ते हफ्ते अपने ग्राहकों को नया तौफा दिया है xiaomi ने पिछले हफ्ते अपने नई ‘CC'(CC9 और Mi CC9e) स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाया और बताया की इसे जुलाई में लांच किया जायेगा|
xiaomi ने cc सीरीज की घोषणा तो कर दी, लेकिन उसके बारे में कुछ बताया नहीं, लेकिन आज हम आपको cc सीरीज के बारे में कुछ अनोखी बाते बताएंगे| तो आईये जानतें है mi cc सीरीज के बारे में|
बताया जा रहा है कि इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट Mi CC9 और Mi CC9e होंगे| आपको बता दे की इस फ़ोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और वास्तविक तस्वीर लीक हो चुकी है|
हम आपको उसी लीक जानकारी क़े अधार पर इसके बारे में बताएंगे| सबसे पहले इसकी कीमत के बारे में बात करते है, Mi CC9 और Mi CC9e कई वेरिएंट में आयेगी और उनकी कीमत उनके स्टोरेज कपीसिटी क़े अनुसार रखी जाएंगी|
मी सीसी9
6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी|
8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा|
8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) होगा|
Mi CC9e
6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा|
6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) होगा|
8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज का दाम 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) होगा|
प्रोसेसर
Mi CC9 और Mi CC9e में एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर दिया गया है|
Mi CC9 में हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और Mi CC9e में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है|
इसे भी पढ़े : Reliance Jio लॉन्च करेगा अपना गीगाफाईबर, जाने खास बातें
कैमरा
Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर, फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है|
वही Mi CC9e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है|
डिस्प्ले
Mi CC9 में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और Mi CC9e में 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है|
बैटरी
Mi CC9 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और Mi CC9e में 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है जोकि 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी|
अन्य
दोनों फ़ोन्स को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है|
Image Source : Google