हम सभी को मेट्रो के सफर में एक बड़ी परेशानी से गुज़ारना पड़ता है| मेट्रो का सफर काफी लम्बा हो सकता है और इससे काटने के लिए कई लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं| परन्तु कई ऐसे मेट्रो रुट्स होते है जिसमे नेटवर्क की काफी परेशानी होती है| इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली मेट्रो आपके लिए एक खुश खबरी लाई है|
जल्द ही, आप मेट्रो में यात्रा करते समय परेशानी और बोरियत से कोसो दूर होंगे| DMRC द्वारा तैयार की गई नई योजना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में मुफ्त WIFI की सुविधा प्रदान की जाएगी| दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC), इस साल के अंत तक मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करेगा| DMRC में वाईफाई सेवा बिना किसी सीमित स्पीड, डाउनलोड या ट्रैफिक वॉल्यूम और मुफ्त दी जाएगी|
दिल्ली मेट्रो में WIFI सेवा दो तरीके से प्रदान की जाएगी, जो इस प्रकार है:
- पहले स्तर पर एक ट्रेन-टू-टनल (T2T) रेडियो नेटवर्क होगा जो एक टनल के अंदर बेस स्टेशनों से हेड कारों के अंदर पोर्टेबल बेस स्टेशनों तक सिग्नल भेजेगा|
- दूसरे स्तर पर एक इनर-ट्रेन नेटवर्क होगा जो यरलेस एक्सेस पॉइंट्स (WAP) के ज़रिए यूज़र्स के डिवाइसेस में सिग्नल प्रसारित करेगा|
WIFI सेवा की टारगेट स्पीड प्रति ट्रेन 300 Mbit प्रति सेकंड तक पहुँच सकती है| हालांकि, किसी एक व्यक्ति के लिए डाउनलोड की गति, उस समय के नेटवर्क लोड पर निर्भर करती है| DMRC , एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित अपनी सभी लाइनों में मुफ्त WIFI सेवा को मुहैया करवाने की योजना बना रहा है|
इसे भी पढ़ें:- सोनभद्र हत्याकांड : क्यों रोका बीच रास्ते में प्रियंका गाँधी को?
शुरुआत के लिए, DMRC मैजेंटा लाइन, जो जनकपुरी से पश्चिम-बॉटनिकल गार्डन के बीच में चलती है, और दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन, जो मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच चलती है, में WIFI सेवा प्रदान की जाएगी|
वर्ष 2016 में, दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन अपने छह स्टेशनों में WIFI सेवा प्रदान करने वाली पहली थी| दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन जो द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली के बीच चलती है| वह वर्ष 2017 में अपने 50 स्टेशनों में मुफ्त WIFI सुविधा प्रदान करने वाला दूसरा प्लेटफार्म बन गया था|
सूत्रों के अनुसार, DMRC एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, ऐसी पहली मेट्रो लाइन होगी जो चलती मेट्रो में मुफ्त WIFI प्रदान करेगी और वो भी इस वर्ष के अंत तक| इस वर्ष के अंत तक यह उम्मीद लगायी जा रही है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन, जो समयापुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलती है, वह अपने सभी स्टेशंस में WIFI प्रदान करेगी|
Image Source : Google